विकास भवन में मत्स्य योजना को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार की यूपी डास्प परियोजना को लेकर सोमवार शाम बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान ने की। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को परियोजना की जानकारी दी गई और 10 मत्स्य किसान क्लस्टरों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
उप प्रबंधक मत्स्य श्याम कुमार ने परियोजना की पृष्ठभूमि और क्लस्टर गठन के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक राज कुमार गौड़ ने कहा कि परियोजना से मत्स्य पालकों की आय बढ़ेगी। वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन, चारा-बीज प्रबंधन, रोग नियंत्रण और विपणन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सरकार मत्स्य पालन के लिए अनुदान दे रही है। किसानों से योजना का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की गई। यूपी एग्रीज के सहयोग से क्लस्टर बेहतर ढंग से कार्य करेंगे। प्रशिक्षण और नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। अगले वर्ष प्रमुख किसान अन्य मत्स्य पालकों को प्रेरित करेंगे। बैठक में वरिष्ठ उप प्रबंधक कृषि अनिल मिश्रा, अनिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।