फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निकायवार नियुक्त किये गए आरओ व एआरओ

Wed, 05 Apr 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने वार्डवार आरओ व एआरओ की नियुक्ति कर दी है। नगर पालिका बहराइच अन्तर्गत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष नामांकन स्थल होगा। इसके आरओ एसडीएम सदर और एआरओ तहसीलदार सदर व बीईओ चित्तौरा होंगे।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 1 से 6 के लिए नामांकन स्थल सीआरओ कोर्ट, बीडीओ विशेश्वरगंज को आरओ तथा बीईओ नगर व सीडीपीओ हुजूरपुर को एआरओ, वार्ड संख्या 7 से 12 के लिए नामांकन स्थल सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट, पशु चिकित्साधिकारी पयागपुर को आरओ तथा बीईओ तेजवापुर व सहा. अभि. नलकूप नेम सिंह को एआरओ, वार्ड संख्या 13 से 18 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय अतिरिक्त. मजिस्ट्रेट पूर्वी भाग, बीडीओ तेजवापुर को आरओ तथा बीईओ तेजवापुर व सहा. अभि. सरयू नहर खंड-5 देवेन्द्र सिंह व सरयू ड्रेनेज खंड के पलट नरायन झा को एआरओ नामित किया गया है।

वार्ड संख्या 19 से 24 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पश्चिमी भाग, बीडीओ हुजूरपुर को आरओ तथा सहा. अभि. सरयू नहर खंड-3 राजेश गुप्ता व संयुक्त बीडीओ रामलखन को एआरओ, वार्ड संख्या 25 से 29 के लिए नामांकन स्थल एडीएम कोर्ट, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 को आरओ तथा सुमित सचान व राम सम्भार को एआरओ नामित किया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार वार्ड संख्या 30 से 34 के लिए नामांकन स्थल न्यायालय विनियमित क्षेत्र, बीडीओ चित्तौरा को आरओ, मुकेश कुमार श्रीवास्तव बीईओ महसी को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें