फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: परीक्षा केंद्र के लिए 20 जुलाई तक मांगे आवेदन

Fri, 03 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने के लिए 20 जुलाई तक आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके लिए परिषद की ओर से एक समय सारिणी भी जारी की गई है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तिथि के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही बताया कि 20 जुलाई तक सभी विद्यालयों को अपने भौतिक संसाधनों व सुविधाओं की सूचना को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वेबसाइट पर अपलोड सूचनाओं को डीएम की ओर से गठित तहसीलस्तरीय टीम की ओर से तीन अगस्त तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 18 अगस्त को डिबार व मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों की सूची को पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही 18 सितंबर तक सभी आपत्तियों को निस्तारित करते हुए परीक्षा केद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें