फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विज्ञान कांग्रेस में आन्या और आराध्या प्रथम

Wed, 04 Nov 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बाल कांग्रेस में अपने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती छात्राएं।
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बुधवार को प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में जिलास्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में आन्या रस्तोगी और सीनियर वर्ग में आराध्या मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामाया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योतिप्रकाश पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाल वैज्ञानिक भविष्य के निर्माता हैं। विज्ञान और तकनीक के माध्यम से विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान खोज सकते हैं। प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक विज्ञान से जोड़कर वर्तमान चुनौतियों का समाधान खोजा जा सकता है।
जिला समन्वयक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जूनियर वर्ग में यशस्वी सिंह दूसरे और सिद्धि पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सीनियर वर्ग में संस्कार शुक्ला दूसरे और तस्मिया रईस तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर निकिता वर्मा, पारुल मिश्रा, रेनू सिंह, सतीश शुक्ला, ओपी यादव, आलोक कुमार गोस्वामी और आराधना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें