फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 40 हजार बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी खुराक

Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट में पोलियो की दवा पिलाती एएनएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों ने घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित किया। इस दौरान 40 हजार बच्चों को बचाव के लिए पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह अभियान तीन जुलाई तक चलेगा। जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ था। इस दौरान 525 बूथों पर लगभग एक लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी।
विज्ञापन

किन्हीं कारणों से बूथ पर पोलियो की खुराक पीने से वंचित रहने वाले शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को सोमवार से तीन जुलाई तक स्वास्थ कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर दवा पिलाएंगे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट मे तैनात एएनएम सरिता शर्मा व संतोष शर्मा ने घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि सोमवार को लगभग 40 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। इसके लिए 371 टीमों को तैनात किया गया। साथ ही टीमों की निगरानी के लिए 25 सुपरवाइजरों को भी तैनात किया गया है। यह सुपरवाइजर भ्रमणशील रहकर टीमों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जिले के दो लाख 98 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें