फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 200 मीटर दौड़ में अंशिका व नंदलाल ने मारी बाजी

Tue, 18 Nov 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
संकुल प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में सोमवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिरसिया न्याय पंचायत के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ में अंशिका व नंदलाल अव्वल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ सिरसिया ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह व बीईओ अखिलेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के 200 मीटर दौड़ में अंशिका मौर्य और नंदलाल ने जीत हासिल की। प्राथमिक विद्यालय के 100 मीटर दौड़ में शमीम अहमद और नीलम ने जीत हासिल की।

इसी तरह प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में सिरसिया की टीम प्रथम व लालपुर बालापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर स्तर की कबड्डी में बालिका वर्ग में सोहेलवा प्रथम व सिरसिया द्वितीय रही। बालक वर्ग की कबड्डी में सिरसिया प्रथम व लालपुर बालापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


खो-खो में प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में सिरसिया प्रथम व लालपुर बालापुर द्वितीय, जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में सिरसिया प्रथम व लालपुर बालापुर द्वितीय, बालिका वर्ग में सिरसिया प्रथम व टंगपसरी द्वितीय स्थान पर रही।

लंबी कूद में बालक वर्ग के अमित चौधरी प्रथम, किशन शर्मा द्वितीय व मोहम्मद शमीम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका मौर्य प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व नीलम तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश प्रजापति, राजेश कुमार मिश्रा, कामेश्वर शर्मा, अशोक शाक्य, राकेश कुमार मिश्रा, पूनम कुमारी, राम चंदर राणा, करुणेंद्र शर्मा व नीतू चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें