फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शतरंज में अंश, जीतू, चंदन व अलीमा ने मारी बाजी

Sun, 26 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में जारी शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​छात्र। स्रोत- विद्यालय
विज्ञापन
गिलौला। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में शनिवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में अंश, जीतू, चंदन व अलीमा शानदार खेल का प्रदर्शन कर बाजी मारी।
विज्ञापन



नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज में आयोजित 14 वर्षीय बालक वर्ग में जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के अंश पाठक प्रथम, नेहरू इंटर कॉलेज के संस्कार वर्मा द्वितीय व जेतवन इंटर कॉलेज के आकाश तृतीय स्थान पर रहे।

17 वर्ष के आयु वर्ग में जगतजीत इंटर काॅलेज के जीतू चौधरी प्रथम, जेतवन इंटर कॉलेज के सोनू द्वितीय व जगतजीत इंटर कॉलेज के देवराज पटरा तृतीय स्थान पर रहें। 19 वर्ष आयु वर्ग में भी जेतवन इंटर कॉलेज के चंदन गौतम प्रथम, सतीश सिंह द्वितीय व सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के आकाश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसी तरह 19 वर्षीय बालिका वर्ग में जगतजीत इंटर कॉलेज की अलीमा चौधरी प्रथम, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की अर्पिता द्वितीय स्थान पर रहीं। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में जगजीत इंटर कॉलेज की आराध्या चौधरी प्रथम व नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की अनन्या जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें