फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तानों को अनदेखा करके हर महीने 35 हजार कमा रहीं अंजू

Mon, 15 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कटरा निवासी अंजू। - संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। कटरा निवासी अंजू स्वयं सहायता समूह से मिले 50 हजार रुपये के ऋण से पार्लर चलाकर अब हर महीने 35 हजार रुपये कमा रही हैं। स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें भी अपने पार्लर में प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन



अपने संघर्षों को बयां करते हुए अंजू ने बताया कि उनके पति राम अक्षयवर वर्मा पर पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदार थी। वह उनकी मदद करना चाहती थीं, लेकिन बेहतर साधन नहीं मिल रहा था। इस बीच समूह की दीदियों ने उनसे बचत करने व स्वरोजगार के लिए समूह से ऋण प्राप्त करने की योजना बताई।

इसके बाद उन्होंने समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर पार्लर शुरू किया। पार्लर खोलने पर उन्हें तानों का सामना करना पड़ा और कई लोगो ने घर की महिला के काम करने की भी बात कही। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने काम में लगी रहीं।
विज्ञापन


अंजू बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें बस चार हजार रुपये की आमदनी ही हो पा रही थी, इस पर सभी ने काम बंद करने के लिए कहा। एक साल के बच्चे का पालन-पोषण करने के साथ-साथ काम संभालना भी मुश्किल भरा था। बावजूद इसके, वह अपने काम में लगी रहीं और हिम्मत नहीं हारी।

पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद अब वह हर महीने 35 हजार रुपये कमा रही हैं। साथ ही स्थानीय महिलाओं व युवतियों को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें