फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी कितनी जरूरी, घर घर जाकर बताएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना में सामाजिक दूरी कितनी जरूरी है यह बताने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को अनुपूरक पोषाहार का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसका प्रकोप और बढ़ने से रोकने के लिए पूरे देख में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका कारण लोगों की ओर से कड़ाई से सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन नहीं किया जाना है। जबकि इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे कारगर साबित हुआ है। ऐसे में सामाजिक दूरी कोरोना के लिए कितना जरूरी है।
इसके प्रति शासन की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसका अनुपालन कराने के लिए प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार लखनऊ की ओर से जिले को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश जारी किया गया है कि वह गांव व गलियों में डोर टू डोर जाकर लोगों को सामाजिक दूरी के महत्व के बारे में जानकारी दें। साथ ही उनसे इसका कड़ाई से अनुपालन करने की अपील करें। इस दौरान पात्र लोगों को अनुपूरक पोषाहार का वितरण भी किया जाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के लिए जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।
पोषाहार वितरण के लिए ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी नामित किए गए है। यह नोडल अधिकारी ग्रामीणों से संपर्क कर पोषाहार वितरण का कार्य सुनिश्चित कराएंगे। इस दौरान यदि कहीं कोई खामियां मिलती है अथवा पोषाहार वितरण न होने की शिकायत मिलती है तो वह डीपीओ कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 7317372966 अथवा 9984578986 पर सूचना दें। यह कंट्रोल रूम एक मई से आठ मई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। पोषाहार वितरण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गर्भवती, कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों व जन समुदाय को पोषण एवं कोविड19 के संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी दी जाएगी। इसमें उन्हें गर्भवती महिला के घर भ्रमण के दौरान कम से कम 6 फिट की दूरी बनाए रखने, गर्भावस्था में खान पान का अधिक ध्यान रखने, सही व संतुलित साफ आहार लेने, गर्भवती महिला को आयरन, कैल्शियम तथा कृमिनाशक गोली लेने, प्रतिदिन 8-10 गिलास साफ पानी पीने, गाढ़ी हरे पत्तेदार सब्जियां, नींबू, संतरा, गाजर ,पपीता, ज्वार ,बाजरा, दूध आदि का सेवन करने, प्रसव के लिए 102 एंबुलेंस का प्रयोग करने तथा एएनएम के संपर्क में रहने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें