श्रावस्ती। मरीजों को अवकाश के दिनों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। आरोग्य मेले की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. एके सिंह ने पीएचसी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 57 मरीज आए, जिनमें सर्दी-जुकाम व खांसी के 18, बुखार के 12, त्वचा रोग के 15 व बाकी अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
चिकित्सक ने मरीजों को गर्म कपड़े पहनने व फ्रिज से निकली वस्तुओं का सेवन न करने की सलाह दी। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में आयोजित आरोग्य मेले में 96 मरीज आए। इनमें से सर्दी-जुकाम के 28, बुखार के 32 व 36 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. रबींद्र सोनकर ने जायजा लिया। मेले में कुल 129 मरीज आए। इनमें बुखार के 28, त्वचा रोग के 23 व 78 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
सीएमओ ने कहा कि मेले में आने वाले मरीजों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। इससे लोग कम बीमार पड़ेंगे। इसी क्रम में पीएचसी नासिरगंज में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 87 मरीज आए, जिनमें बुखार के 26, त्वचा रोग के 17 व 44 अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज शामिल रहे।
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 मरीज आए, जिनमें सर्दी-जुकाम के 20, बुखार के 15, त्वचा रोग के 10 व बाकी अन्य बीमारियों से संबंधित रहे।
चिकित्सक ने कहा कि ठंड के मौसम में अक्सर लोग तली-भुनी व मसालेदार खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन करते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों का पाचन ठीक से न होने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए ठंड में खान-पान संयमित रखें।