फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 102 मतों के साथ प्रधानमंत्री बनीं अनन्या

Thu, 13 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलहरिया में आयोजित बाल संसद में चुनी गई छात्राएं।
विज्ञापन
वीरपुर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलरिहा में बृहस्पतिवार को बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ। कक्षा आठ की छात्रा अनन्या सोनी को प्रधानमंत्री चुना गया। प्रधानमंत्री पद के लिए छह बच्चों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी उमेश सिंह सोमवंशी की देखरेख में मतदान हुआ। अनन्या सोनी को सर्वाधिक 102 मत मिले। हिमांशु यादव को 32, कविता को 22, अनवर अली को 14, दिव्यांशी को 11 और अभय को तीन मत मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। प्रधानाध्यापक नीलमणि शुक्ल ने चुनाव का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना बताया। इसका लक्ष्य बच्चों को लोकतांत्रिक पद्धति सिखाना और विद्यालय संचालन में उनकी भूमिका तय करना भी है। मतदान अधिकारियों में नेहा, शहज़ादी, अल्ताब रज़ा और विराट सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें