फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने समाचार पत्र वितरकों को दिया राशन

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियाल हास्पिटल ने समाचार पत्र वितरक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के घर तक राशन पहुंचाने का अभियान अमर उजाला फाउंडेशन चला रहा है। इसी अभियान के तहत लोगों के घरों तक सुबह समाचार पत्र पहुंचाने वाले कर्म योगियों के घर तक अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल ने खाद्यान्न पहुंचाया। समाचार पत्र वितरकों को करीब एक सप्ताह का राशन दिया गया है। इसके बाद भी संस्था ने इन कर्म योगियों के घरों तक पुन: आवश्यक सामान पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपने घरों में हैं। इसके बाद भी देश-दुनिया की खबरों पर निगाह जमाए हुए हैं। यहां तक कि तमाम लोगों के दिन भर का साथी यदि कोई इस समय बन रहा है तो समाचार पत्र है। इससे जहां लोग अपने क्षेत्र की खबरों को पढ़ पा रहे हैं। साथ ही दिन भर अखबारों में विभिन्न लेख कालम व समाचार भी पढ़ रहे हैं। आम लोगों तक इस समय अखबार पहुंचाने वाले कर्मयोगी समाचार वितरकों की ओर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया था। लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन अपने इन कर्मयोगियों के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को इकौना क्षेत्र में लोगों के घरों तक सुबह समाचार पत्र पहुंचाने वाले भानु यादव, विनोद कुमार, प्रदीप, गोपाल व बाबा के घर भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्र व अमर उजाला प्रतिनिधि स्वयं खाद्यान्न लेकर पहुंचे, जिसमें सात दिनों के लिए दैनिक उपयोगी सामग्री चावल, आटा , दाल ,नमक, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री थी। इस दौरान डॉ. रमेश मिश्र ने कहा कि कर्मयोगियों की ओर से आम लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाने का जो इस समय विशिष्ट कार्य किया जा रहा है, वह सराहना के योग्य हैं।
विज्ञापन

हम उनकी इस महान सेवा की कद्र करते हैं। भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल का द्वार ऐसे कर्मयोगियों के लिए 24 घंटे खुला है। चाहे स्वास्थ्य सेवाओं की बात हो या फिर अन्न व जल का सहयोग, हम अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से उनके घरों तक पहुंचाएंगे। बस वह अपनी समस्याओं की सूचना अमर उजाला के माध्यम से उन तक पहुंचाते रहे। इस दौरान न्यूज पेपर एजेंसी के संजय रस्तोगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें