फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी उड़ाया गुलाल

Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बगही में ​शिक्षक को गुलाल लगाते बच्चे।   स्त्रोत-​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। होली की छुट्टी से पहले शनिवार को विद्यालयों में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उत्साह से लबरेज छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी जमकर गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन


विकास खंड सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में शनिवार को उत्साह के साथ होली पर्व मनाया गया। रंग-बिरंटी टोपी लगाकर बच्चों ने विद्यालय परिसर को विभिन्न रंगों से रंग दिया। होली को लेकर बच्चों के साथ शिक्षक भी बच्चे नजर आए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मवीर राणा ने बच्चों को होली पर्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को भक्त प्रह्लाद व होलिका दहन की कहानी भी सुनाई और कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी, सुनीता देवी व गुलाबा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें