फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देवरिया जिला निवासिनी एक महिला ने गुरुवार को एसपी से मिलकर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र के जरिये उसने जिले में तैनात एक आरक्षी पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगाने, प्रताड़ित करने व दूसरी शादी करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने व आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या को दिए शिकायती पत्र के जरिये देवरिया जिले के ग्राम भरहे निवासिनी किरन मौर्या पुत्री जय प्रकाश मौर्या ने कहा है कि उसका विवाह 22 अप्रैल 2016 को देवरिया जिले के थाना भटनी अंतर्गत रायबारी गांव निवासी प्रदीप कुमार मौर्या से हुआ था। दहेज में पीड़िता के पिता द्वारा सात लाख की नगदी, एक जीप, जेवर व अन्य सामान दिया था।
शादी के तीन साल बाद पीड़िता गउने में विदा होकर अपनी ससुराल गई थी। ससुराल में दहेज की मांग को लेकर सास उर्मिला देवी, ससुर परमहंस मौर्या, ननद रिंकू, जेठ सत्येंद्र उर्फ बबलू मौर्या, संदीप उर्फ सोनू मौर्या, जेठानी कंचन मौर्या व आरती मौर्या तथा ग्राम छित्तू सिंह परसिया निवासी राहुल उर्फ लल्लू कुशवाहा द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता का पति भिनगा पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है जिसका पीड़िता के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। उसके द्वारा अक्सर पीड़िता से फोन पर अभद्रता की जाती है। इतना ही नहीं दहेज की मांग को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए 27 अगस्त 2020 को पीड़िता को कमरे में बंद कर पति द्वारा मारापीटा गया। इसके साथ ही केरोसिन डालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया गया।
इसके बाद एसएसबी में तैनात पीड़िता के जेठ सत्येंद्र उर्फ बबलू मौर्या द्वारा पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। 27 सितंबर को पीड़िता को पता चला कि उसका पति गांव आया है। इस पर पीड़िता अपने भाई के साथ ससुराल गई थी जहां बाद में पति द्वारा पीड़िता की पिटाई कर उसे मायके छोड़ दिया गया। इसके बाद से पीड़िता का पति से संपर्क नहीं हो सका है। पीड़िता को अब पता चला कि उसके पति की तैनाती भिनगा में है। ऐसे में पीड़िता ने एसपी से न्याय दिलाने व आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें