मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के दौरान महिला से उनकी समस्या जानती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला फरियादियों ने 19 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को भेजा। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को शक्ति संवाद आयोजित किया जाता है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केवल कागजी खानापूर्ति न करें, बल्कि मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक निस्तारण करें। आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।