फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तहसील परिसर में लगे सभी हैंडपंप खराब

Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सदर तहसील भिनगा परिसर में लगे सभी हैंडपंप कई माह से खराब हैं। जिनकी मरम्मत न होने से तहसील आने-वाले फरियादियों व वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अंजान बने हुए हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। दिन में निकलने वाली चिलचिलाती धूप लोगों की प्यास बढ़ा रही है। सदर तहसील भिनगा परिसर में लगे सभी तीन हैंडपंप काफी समय से खराब हैं। कई शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। यही स्थिति तहसील के निकट मुख्य मार्ग की भी है। दहाना तिराहे से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे तक मार्ग किनारे लगे सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिनकी मरम्मत न तो जल निगम करा रहा है और न ही नगर पालिका परिषद।

ऐसे में प्यास बुझाने के लिए वादकारियों, फरियादिया, अधिवक्ताओं सहित आमजन को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। अधिवक्ता स्कंद राव पांडे, इदरीश अहमद, पवन कुमार मौर्य, श्रवण कुमार प्रजापति, मोहम्मद असलम आदि ने डीएम नेहा प्रकाश का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें