फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टमाटर के बाद मिर्च व नींबू के भाव में भी उछाल

Mon, 31 Jul 2023 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी की ही तरह आटा व दाल के भाव भी चढ़े, महंगाई ने बिगाड़ा किचन का संतुलनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रावस्ती। महंगाई के कारण टमाटर के बाद अब मिर्च व नींबू भी लोगों की थाली से गायब होने लगा है। सोमवार को भिनगा में टमाटर खुदरा बाजार में दो सौ रुपये, मिर्च अस्सी रुपये व नींबू सौ रुपये किलो में बिका। सब्जी की ही तरह आटा व दाल का भाव भी इस समय चढ़ा हुआ है। इसलिए इस सब के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है।
महंगाई ने किचन का संतुलन पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। पहले सब्जी में केवल टमाटर के भाव ही आसमान पर थे। अब टमाटर को देख कर मिर्च, लहसुन व नींबू भी रंग बदलने लगा है। केवल एक सप्ताह के अंदर ही टमाटर दो सो रुपये किलो पहुंच गया है। जबकि सौ रुपए किलो की दर से बिकने वाला लहसुन अब दो सौ रुपए किलो में बिक रहा है। सोमवार को भिनगा बाजार में मिर्च अस्सी रुपये किलो पहुंच गया। जबकि परवल व लोभिया का दाम साठ रुपये किलो था। यह सब सब्जी एक सप्ताह पहले मौजूदा मूल्य के आधा ही थीं। सब्जी की ही तरह राशन में भी महंगाई की मार है। सोमवार को दाल अरहर थोक में 140 रुपये प्रति किलो जबकि दाल उड़द 120 रुपये प्रति किलो, दाल मसूर 90 रुपये प्रति किलो में बिका। चावल मोटा जो पहले तीस रुपये किलो में बिक रहा था। वह 42 रुपये किलो पहुंच गया। महंगाई के चलते जहां पहले लोग सौ रुपये में दो वक्त की सब्जी खरीद कर लाते थे। अब इतने में एक वक्त का गुजारा भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बॉक्स में
पहले ठेले की शान था टमाटर व मिर्च
सब्जी की ज्यादातर आपूर्ति ठेले से ही होती है। सब्जी के साथ फ्री में मिर्च मांगना फैशन हो गया था। जिस ठेले पर मिर्च नहीं होता था। उस ठेले से गृहणियां सब्जी लेना पसंद नहीं करती थीं। यही हाल टमाटर का था। जिस ठेले पर चमकता लाल रंग वाला टमाटर दिखाई नहीं देता था। उस ठेले पर कोई सब्जी लेने नहीं रुकता था। अब दोनों के भाव इतने चढ़ गए है कि दोनों ठेले की पहुंच से बहुत दूर हो गए। बड़ी सब्जी के दुकानों पर भी यह दोनों एक कोने में बड़ी हिफाजत से रखे देखे जा रहे है।
विज्ञापन


टमाटर के थोक व खुदरा मूल्य में पचास रुपये का अंतर
टमाटर का भाव क्या उछला मुनाफाखोरों की लाॅटरी ही लग गई। सोमवार को भिनगा थोक मंडी टमाटर की एक सौ पचास रुपये किलो था जबकि खुदरा बाजार दो सौ रुपये का था। जबकि पहले जब टमाटर के दाम सामान्य था। उस समय थोक व खुदरा मूल्य में बीस रुपये का ही अंतर हाेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें