फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अपहरण बाद शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच के रिसिया क्षेत्र निवासी एक युवती का तीन वर्ष पूर्व बहराइच दरगाह मेले से दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया। बाद में शादी का झांसा दे उसे दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक बच्ची के जन्म के बाद आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता किसी तरह कटरा क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंची तो मंगलवार को आरोपी इकौना से दुधमुंही बच्ची को छीन कर अपने साथ ले गया। पीड़िता ने मदद के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहराइच के दरगाह क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गल्ला मंडी निवासी सगीर अहमद पुत्र नसीम ने खुद को हिंदू व अपना नाम रमेश बताते हुए रिसिया क्षेत्र निवासी एक युवती से तीन वर्ष पूर्व परिचय बनाया था। आरोप है कि बहराइच के दरगाह मेला गई युवती का सगीर ने तीन वर्ष पूर्व अपहरण कर लिया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। जहां दुराचार करता रहा।
एक बच्ची को जन्म देने के बाद सगीर युवती पर धर्म परिवर्तन करने व नमाज पढ़ने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच कुछ दिन पूर्व दिल्ली मजदूरी करने गए कटरा क्षेत्र निवासी एक परिचित के साथ युवती वापस कटरा घर लौट आई। मंगलवार को युवती कटरा निवासी युवक के साथ इकौना तहसील आई थी। यहां तहसील के निकट सगीर ने युवती की पिटाई कर उसकी दुधमुंही बच्ची को छीन कर जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें