फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्नान के बाद बड़े पुरुष की मजार पर चादर चढ़ा बहराइच रवाना हुए जायरीन

Thu, 11 May 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला परिसर से पहले ही रोके जा रहे वाहन, नहर किनारे स्नान के लिए लगा टेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली के बड़े पुरुष की मजार पर बृहस्पतिवार को स्नान के बाद चादर चढ़ा कर जायरीन का जत्था बहराइच के दरगाह शरीफ के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही दिकौली व बहराइच का एक माह चलने वाला जेठ मेला प्रारंभ हो गया। दिकौली आने वाले मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बहराइच के सय्यद सलार गाजी मसूद की दरगाह पर एक माह चलने वाले जेठ मेले का बृहस्पतिवार को दिकौली से आगाज हो चुका है। प्रतापगढ़, प्रयागराज, बस्ती, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर सहित पूर्वाचल के जिलों से पहुंचे जायरीन ने दिकौली स्थित सरयू नहर में स्नान किया। इसके बाद बड़े पुरुष की मजार पर पहुंचे जायरीन ने चादर चढ़ा कर अकीदत किया। तत्पश्चात जायरीन का जत्था बहराइच के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि बड़े पुरुष की मजार पर हाजिरी लगाए बगैर गाजी के दरबार में फरियाद पूरी नहीं होती। मेले में आने वाले जायरीनों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से जहां दिकौली स्थित रैन बसेरे में खोया पाया केंद्र बनाया गया है। वहीं मेले से एक किलोमीटर पहले ही टैक्सी स्टैंड भी बनाया गया है। जहां से आगे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इतना ही नहीं मेला परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन व एंनुलेंस की भी तैनाती की गई है। जबकि लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल, सफाई कर्मी, राजस्व निरीक्षण व लेखपालों को तैनात किया गया है।

दो चरणों में मेला परिसर की हो रही सफाई
दिकौली में सफाई कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। एक शिफ्ट सुबह तो दूसरी शिफ्ट में तैनात सफाई कर्मी शाम को मेला परिसर की सफाई कर रहे हैं। यहां लगे हैंडपंपों की मरम्मत कराने के साथ ही पानी के दो टैंकर भी लगाए गए हैं। जिससे जायरीनों को पेयजल की समस्या न हो।
विज्ञापन


प्राइवेट बसों से कम लग रहा किराया
बहराइच-भिनगा मार्ग पर चलने वाली बसों को दिकौली तक ले जाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए मेला परिसर के आसपास भूमि की तलाश की जा रही है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन बहराइच से दिकौली मेला का प्रति व्यक्ति 20 रुपये किराया लिया जा रहा है। जबकि अन्य छोटे वाहन जायरीनों से 50 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। वहीं परिवहन निगम की ओर से बहराइच भिनगा मार्ग पर बसें न बढ़ाए जाने के कारण जानकारी के अभाव में जायरीन डग्गामार वाहनों के हाथ ठगे जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें