फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना ग्राम न्यायालय को लेकर लामबंद हुए अधिवक्ता

विज्ञापन
भिनगा तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में बैठक करते अधिवक्ता। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च न्यायालय के निर्देश पर इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई है। इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जा चुकी हैं। ऐसे में इसके विरोध में शनिवार को माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं इकौना में ग्राम न्यायालय का संचालन प्रारंभ कराने की मांग को लेकर इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भिनगा में धरना-प्रदर्शन के दौरान माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ल ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा ग्राम न्यायालय निर्माण के लिए जो मानक तय किया गया है, उसके अनुरूप इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकती क्योंकि भिनगा से इकौना की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है।
कहा कि यदि इकौना में ग्राम न्यायालय स्थापित हुआ तो भिनगा में अधिवक्ताओं के पास मुकदमे कम हो जाएंगे। साथ ही अधिवक्ताओं को भिनगा व इकौना का चक्कर लगाना पड़ेगा। ऐसे में ग्राम सचिवालय का निर्माण न कराकर भिनगा में ही बन रहे न्यायालय भवन के निर्माण में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसका संचालन प्रारंभ कराया जाए। इकौना में ग्राम न्यायालय का संचालन अधिवक्ता किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिए आवश्यक हुआ तो भिनगा के अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता कौशलेंद्र विक्रम त्रिपाठी, राजीव टंडन, अरविंद तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, पदुम नारायण पांडे, विमल पाठक, पवन मौर्या आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं इकौना में ग्राम न्यायालय का संचालन तत्काल प्रारंभ कराने की मांग को लेकर इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय का संचालन तत्काल प्रारंभ कराने की मांग की।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बुद्धसागर मिश्रा, रामकुमार शुक्ल, श्रीधर दुबे, राधेश्याम वर्मा, एके सिंह, श्रवण द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश वर्मा, रामकुमार यादव, हसमत हुसैन खान व राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें