फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधिवक्ताओं ने तेज की ग्राम न्यायालय की मांग

विज्ञापन
जितेंद्र भारती। - फोटो : जितेंद्र भारती।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील में ग्राम न्यायालय की मांग तेज हो गई है। अधिवक्ता ग्राम न्यायालय की स्थापना न होने से जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने व आर्थिक नुकसान की बात कह रहे हैं। न्यू माॅडर्न बार एसोसिएशन जमुनहा के महामंत्री जितेंद्र भारती ने बताया कि सालों से ग्राम न्यायालय के स्थापना की मांग की जा रही है। ग्राम न्यायालय की स्थापना का सीधा लाभ अधिवक्ताओं व वादकारियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की जहां आय बढ़ेगी तो वहीं वादकारियों की दौड़ भाग खत्म होगी। अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम न्यायालय की स्थापना से मारपीट, गाली-गलौज जैसे छोटे मामलों, सिविल सूट के छोटे प्रकरणों, दुर्घटना व जुर्माना आदि के मामलों का यही निर्णय हो सकेगा और सभी को राहत मिलेगी।

जितेंद्र भारती।- फोटो : जितेंद्र भारती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें