फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि, राजस्व निरीक्षक को चेतावनी

विज्ञापन
सोनवा थाने में आयोजित समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान इकौना में कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी, साथ ही राजस्व निरीक्षक को चेतावनी दी गई। वहीं सभी थानों में आए कुल 126 शिकायतों में मौके पर 42 का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इकौना थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करने आए डीएम ओपी आर्य ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। दायित्वों के प्रति उदासीनता पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इकौना में समाधान दिवस पंजिका के निस्तारण की डीएम ने समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने देखा कि कैलाशपुर एवं रानी कुंडा के लेखपाल संतोष तिवारी ने जो रिपोर्ट लगाई थी वह फर्जी है। इस पर डीएम ने लेखपाल संतोष को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही ढंग से क्षेत्र में पर्यवेक्षण न करने पर राजस्व निरीक्षक घनश्याम पाठक को चेतावनी दी। इस दौरान नरपतपुर निवासी तौव्वाब ने विक्रेता के घर वालों पर खरीदी भूमि पर कब्जा न करने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीएम ने वहां मौजूद एसडीएम व सीओ इकौना को मौके पर जाकर शिकायत का निपटारा कराने का निर्देश दिया। वहीं आजाद नगर निवासी विजय कुमार जायसवाल व अब्दुल मन्नान की शिकायत के त्वरित निस्तारण के लिए तहसीलदार इकौना को निर्देशित किया। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मल्हीपुर में आयोजित समाधान दिवस में एएसपी बीसी दुबे ने बेगमपुर हरबंशपुर निवासी मुबारक खान की शिकायत पर उसकी पुत्री नूरजहां को उसके पति बाबू पुत्र मुंशरीफ खान निवासी आकार के साथ रहने के लिए राजी कराया। इस दौरान जिले भर के थानों में कुल 126 मामले आए। इनमें से 42 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें