सेमरा बैरियाकुंडी में बुलडोजर से मकान गिराते कर्मी।- संवाद
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मसहाकला के मजरा सेमरा बैरियाकुंडी में शनिवार को प्रशासन ने 17 मकानों को गिराया। प्रशासन के नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर यह कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। भिनगा तहसील प्रशासन ने सेमरा बैरियाकुंडी गांव में नाले व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी मिलने पर घरों को नोटिस दी थी। एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने बताया कि लगभग 17 मकानों को ढहाया गया है। इनमें से चार पक्के निर्माण, 13 फूस व टिन शेड हैं।