फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अवैध बायो डीजल पंप प्रशासन ने किया सील

Sat, 14 Jun 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 किड़िहौना में बायो डीजल पंप की दुकान सील कराते नायब तहसीलदार, साथ में अन्य। 
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम किढ़िहौना में अवैध रूप से चल रहे बायो डीजल/ डीजल पंप को बृहस्पतिवार शाम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी को सूचना मिली थी कि इकौना क्षेत्र के ग्राम किढ़िहौना में अवैध रूप से बायो डीजल/ डीजल पंप का संचालन हो रहा है। उन्होंने नायब तहसीलदार इकौना कृष्ण गोपाल गुप्ता को जांच का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक इकौना संजय त्रिपाठी व वरिष्ठ बांट-माप अधिकारी सहित इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अधिकारी व सेमरी तरहर चौकी प्रभारी के साथ जांच की। आरोप की पुष्टि के बाद नायब तहसीलदार ने अवैध पंप को सील कर दिया। पूर्ति निरीक्षक इकौना ने बताया कि पंप संचालक पंकज वर्मा मौके पर नहीं मिले। वहां मौजूद कर्मचारी जगराम यादव से डीजल पंप संचालन संबंधी कागजात मांगे गए, जिसे वह नहीं दिखा पाए। इससे डीजल पंप के नाजिल टैंक व प्रबंध कक्ष को सील कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें