फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अपर सचिव ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था परखी

Tue, 30 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
चहलवा विद्यालय का निरीक्षण करते अपर सचिव। - स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय चहलवा प्रथम का सोमवार को अपर सचिव (समग्र शिक्षा) व नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने छात्र उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत उपस्थिति रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन, रसोई घर, पेयजल व शौचालय आदि को भी देखा। इसके बाद विद्यालय में ही चल रही स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पात्रों को पोषाहार वितरित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, बीएसए अजय कुमार व डीएसटीओ अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें