फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही पर प्रधानों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
देवरनियां गांव का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बरगदही में शुक्रवार को बीडीओ जमुनहा ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से गांव में संचालित विकास कार्यक्रमों का सच जाना। वहीं लापरवाही पर प्रधान को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी जमुनहा जीतेंद्र नाथ दूबे ने ग्राम देवरनियां के मजरा बरगदही में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने वीडीओ शिवकुमार वर्मा व पंचायत मित्र इरफान से कहा कि अगर प्रधान विकास कार्यों में अनदेखी कर रहा हो तत्काल रूप से खुली बैठक कराएं। इसके बाद सभी सदस्यों को बुलाकर लिखा पढ़ी कर विकास कार्य शुरू कराएं।
मनरेगा मजदूरों से राजकीय नलकूप 82 एनजी तक कच्चे मार्ग पर मिट्टी पटान कराते हुए कर्मा में बन रही पानी की टंकी तक खड़ंजा भी लगवायें। इसके बाद जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को भी देखा। जहां कार्यकर्ता शांती देवी से पूछताछ की। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि अगर भवन को दोबारा नहीं बनवाया गया तो भविष्य में इस भवन में खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद बरगदही में प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हैंडपंप को भी चलाकर देखा और पानी की शुद्धता देखी। इस दौरान उन्होंने हैंडपंप का दूषित जल देख उसे रिबोर कराने को कहा। इस दौरान उनके साथ एडीओ कापरेटिव जमुनहा पन्ना लाल, एडीओ आईएसबी जमुनहा गिरवर वर्मा, जेईआरएस आरएन चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें