फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बीएलओ ड्यूटी से मना करने पर दो शिक्षकों व पांच शिक्षामित्रों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलओ ड्यूटी करने से मना करने पर दो शिक्षकों व पांच शिक्षामित्रों पर कार्रवाई शुरू की गई है। बीएस अजय कुमार ने दोनों शिक्षकों की दो वेतन वृद्धि रोकने व पांचों शिक्षामित्रों की संविदा खत्म करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार ने बताया कि जमुनहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय खावांकला में तैनात सहायक अध्यापक इमरान हुसैन व प्राथमिक विद्यालय हरद्वारी में तैनात सहायक शिक्षिका श्वेता सिंह को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों ने बीएलओ ड्यूटी करने से मना कर दिया। इस पर दोनों शिक्षकों की दो वेतन वृद्धि को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं, विकासखंड हरिहरपुररानी के प्राथमिक विद्यालय भवनियापुर में तैनात शिक्षामित्र प्रार्थना, प्राथमिक विद्यालय चकपिहानी में तैनात शिक्षामित्र मीरा, विकासखंड सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय रामकरनपुर में तैनात शिक्षामित्र अनीता, प्राथमिक विद्यालय गुलरा में तैनात शिक्षामित्र कमलेश व प्राथमिक विद्यालय कोयलहवा में तैनात शिक्षामित्र जगदीश प्रसाद ने भी बीएलओ ड्यूटी करने से मना कर दिया। इस पर पांचों का वेतन रोकते हुए उनकी संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें