फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी मोटरसाइकिल, एक की मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। बोहरवा चौराहे के निकट मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से मंगलवार रात एक मोटरसाइकिल भिड़ गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया था। बहराइच जाते समय एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सोनवा थाना क्षेत्र के धुसवा निवासी गुरचन (30) पुत्र दुखीराम मंगलवार को किसी काम से जमुनहा आया था। देर रात वह अपने घर धुसवा लोट रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर उसके साथ ग्राम उम्मेदपुरवा निवासी सुशील कुमार (18) पुत्र कृपाराम भी मौजूद था। गुरचन जैसे ही हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित बोहरवा चौराहे के पास पहुंचा। उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी।
इसमें सुशील कुमार व गुरचन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की माने तों मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय सुशील कुमार की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें