फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कचरा देख भड़के एसीएमओ, सफाई के दिए निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना सीएचसी का निरीक्षण करते एसीएमओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती: इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बुधवार को एसीएमओ डॉ. उदयनाथ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट रवि त्रिपाठी व वार्ड बॉय कृष्ण कुमार मिश्रा उपस्थित मिले। वार्ड में तीन मरीजों का इलाज चल रहा था। मैनिटोल इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। जनरल वार्ड में 12 मरीज भर्ती मिले, जहां स्टाफ नर्स प्रीति बाला और प्रियंका त्रिपाठी मौजूद थीं। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही मिली। कंटेनर के बाहर प्लास्टिक वेस्ट पड़ा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।

एनबीएसयू में पीलिया और सांस संबंधी समस्या से पीड़ित बच्चे भर्ती मिले। नोडल डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से भर्ती सभी बच्चे स्वस्थ हो चुके हैं। एसीएमओ ने गंभीर नवजातों को समय से 102 एंबुलेंस के माध्यम से एसएनसीयू या जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रसव कक्ष, स्टोर रूम और सीढ़ी मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट को तीन कार्य दिवस में स्टोर रिकॉर्ड अपडेट कर अधीक्षक से हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीपीएम आजम खान, बीसीपीएम वसीम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें