फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नाबालिगों को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सोनवा पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग नर्तकी के मामले के आरोपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सोनवा पुलिस और विभिन्न एनजीओ की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लक्ष्मणनगर में एक नृत्य पार्टी से महाराष्ट्र निवासी दो नाबालिगों को बरामद किया गया। बरामद किशोरियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति भिनगा के सामने पेश किया गया। समिति के आदेश पर दोनों को वन स्टॉप सेंटर भिनगा में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने नाबालिगों को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र से लाने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें मल्हीपुर के कानीबोझी निवासी असलम और बलरामपुर जिले के देवीपाटन निवासी मारुफ शामिल हैं। दोनों को गन्ना कांटा मील के पास एक किराए के मकान से पकड़ा गया। आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें