हरदत्तनगर गिरंट थाने के बाहर बिलखती महिला।
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के मानूडीह निवासी शमसुलनिशा ने पुलिस पर जबरन सुलह करवाने और विपक्षियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। उन्होंने हरदत्तनगर गिरंट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शमसुलनिशा के बेटे इरफान ने बताया कि करीब एक माह पहले पड़ोसी समीरुल, जुग्गा, गुरगी और आजाद से विवाद हुआ था। विपक्षियों ने उनकी मां की पिटाई की थी। पुलिस ने तब जबरन सुलह करवा दी थी। इसके बाद से विपक्षी आए दिन गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को खेत में बकरी जाने पर विपक्षियों ने फिर उनकी मां की पिटाई कर दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इरफान के अनुसार, दोबारा थाने आने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।