श्रावस्ती। चिलहरिया गांव निवासी इंसाफ को सिरसिया पुलिस ने लकड़ी चोरी के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि पांच दिसंबर 2025 को चोरी से जंगल की लकड़ी काटने की सूचना मिली थी। दबिश देने पर आरोपी लकड़ी व साइकिल छोड़ कर मौके से भाग गया था, जिस पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।