फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चुनाव प्रणाली को कमजोर करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सपा कार्यालय में लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ विषय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की वर्तमान निर्वाचन प्रक्रिया में कई विसंगतियां हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाता सूची से नाम कटने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए। साथ ही पारदर्शिता के साथ चुनाव कराया जाए। विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा कि कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सजग रहें और हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित करने के लिए अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें