श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर निवासी वासुदेव वर्मा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने छानबीन करते हुए ग्राम अकबरपुर नहर पुलिया के पास से रविवार को चोरी के आरोपी गांव के ही अवधराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।