फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सोने की नकली चेन वापस करने का आरोप

Fri, 10 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के भंगहा निवासी संजय सोनी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सोनवा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा निवासी एक युवक पर उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में बताया कि एक युवक ने उनसे सोने की दो चेन ली थी और चेन के रुपये कुछ दिन देने को कहा था। दिया गया समय बीतने के बाद जब उन्होंने विपक्षी से रुपये मांग तो आनाकानी करने लगे। वहीं दोबारा रुपये मांगने पर फर्जी हाॅलमार्क लगी नकली चेन वापस की। संदेह होने पर जब उन्होंने चेन की जांच करवाई तो चेन पीतल की निकली और उस पर सोने का पानी चढ़ा मिला। विपक्षी से शिकायत करने पर विपक्षी मारपीट पर अमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें