श्रावस्ती। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने ग्राम पंचायत टंडवा महंथ के मजरा बैदौरा निवासी अलादीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को गुप्त सूचना पर आरोपी अलादीन को उसके घर बैदौरा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।