फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 18 लोगों से 7.61 लाख रुपये ठगने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी अब्दुल्ला ने अपने रिश्तेदार पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उनके साथ-साथ 18 युवकों से 7.61 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका एक रिश्तेदार मल्हीपुर क्षेत्र के भेला गांव में रहता है। वर्ष 2023 में रिश्तेदार ने उनके साथ-साथ 18 लोगों को सऊदी अरब भेजवाने की बात कहकर सबसे वीजा व अन्य कार्यों के लिए रुपये मांगे थे।

कुल 7.61 लाख रुपये लेने के बाद सभी का मेडिकल करवाया और उसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। काफी समय बीतने के बाद रुपये वापस मांगने के लिए जब वह रिश्तेदार के घर गए तो उसके पिता व भाई ने गाली-गलौज की। साथ ही रुपये लौटाने से भी इन्कार कर दिया। अब्दुल्ला ने बताया कि उनके पास ऑनलाइन रुपये देने का ब्योरा भी मौजूद है।
विज्ञापन




मामला काफी पुराना है। अब्दुल्ला ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कोर्ट के माध्यम से भी प्रयास किया था, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब्दुल्ला केवल अकेले शिकायती पत्र लेकर आए थे। जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अंकुर वर्मा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें