तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बीते दिनों सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककंधू निवासी आत्माराम चौधरी के घर में मंगलवार को गांव निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी शराब के नशे में घुस आया था। घर में मौजूद श्यामा चौधरी (50) पत्नी अजय कुमार चौधरी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। महिला को बचाने पहुंचे आत्माराम चौधरी पर भी कृष्ण कुमार ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था।
इससे आत्माराम व श्यामा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कृष्ण कुमार त्रिपाठी के विरुद्ध प्राणघातक हमले के आरोप में मामला दर्ज किया था। जिसे प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने गिरफ्तार कर लिया, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने उसे संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद