फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बवाल, सात नामजद, 12 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के कस्बा इकौना अंतर्गत अंबेडकर नगर वार्ड के मोहल्ला बांसफोर बस्ती में दीपावली के दौरान संप्रदाय विशेष के लोगों ने बवाल किया। मामले में पुलिस ने सात नामजद व 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबेडकर नगर वार्ड के मोहल्ला बांसफोर बस्ती में अनुसूचित जाति के लोग अपने परिवार के साथ दीपावली की रात दुर्गा माता मंदिर में पूजन करने गए थे। संप्रदाय विशेष के लोगों को मंदिर से हटने को कहा गया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे करीब 19 उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया और ईंट-पत्थर चलाए जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामले में संजीत की तहरीर पर इकौना पुलिस ने जिलानी, सोनू, कालिया, रज्जब अली, गुलाम वारिश, ठाटा व शाहजहां के अलावा 12 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, बलवा व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक, इकौना संतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें