फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुष्कर्म का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म के मामले में 46 दिन से फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बुधवार को कोतवाली भिनगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि 19 जून को महिला ने भिनगा कोतवाली में तहरीर देकर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया था। जांच में भिनगा के गौतमबुद्ध नगर निवासी जयराम चौहान का नाम सामने आया, जिसके बाद वह फरार हो गया था। 22 जुलाई को उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। गुप्त सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने आरोपी को भिनगा-बहराइच हाईवे पर राप्ती नदी के भखलापुल स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें