फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली को बृहस्पतिवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसको सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। इसके बाद न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखे और चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली भिनगा के सिसवा गांव निवासी शाहिद अली ने गिलौला क्षेत्र की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में गिलौला थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।
बृहस्पतिवार रात गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता और एसओजी प्रभारी राणा विशाल प्रताप सिंह संयुक्त टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे के पास बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसकी पहचान शाहिद अली के रूप में हुई।
विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज हैं 10 प्राथमिकी
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि शाहिद अली के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में कोतवाली भिनगा में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद 2023 में कोतवाली भिनगा में चोरी की संपत्ति छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उसके खिलाफ सोनवा और गिलौला थानों सहित अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें