श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम इमलिया नारायण निवासी अनीता (35) मंगलवार को परिजनों के साथ धान रोपाई कर रही थीं। तभी किसी विषैले सर्प ने महिला के पैर में काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।