फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चोरी के फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाने में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फोन चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच के दौरान मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने ग्राम धूमबोझी के मजरा रमवापुर में खड़ंजा मार्ग मोड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल व 880 रुपये नकद बरामद हुआ। थानाध्यक्ष बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर चंदनभारी के मजरा मोहम्मद अली पुरवा निवासी बशारत के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध मल्हीपुर, सोनवा, हरदत्तनगर गिरंट व बहराइच के दरगाह थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी को थाने लाकर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें