सिरसिया पुलिस की गिरफ्त में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी।
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत इकौना निवासी किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी दीपक मिश्रा को शुक्रवार को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान इकौना निवासी दीपक मिश्रा का नाम सामने आया। जिसके बाद छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी पर पॉक्सो की धाराओं की वृद्धि कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।