फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: कुरकुरे का लालच देकर बालिका से दुष्कर्म के आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 27 Nov 2026 05:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी शाहिद अली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की रात पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी शाहिद अली गिरफ्तार किया गया। दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली भिनगा के सिसवा गांव निवासी शाहिद अली पर गिलौला क्षेत्र निवासी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप था। घटना के बाद गिलौला थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं।

दाहिने पैर में गोली लगने से घायल 

बृहस्पतिवार की रात आरोपी की तलाश में गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता व एसओजी प्रभारी राणा विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ संयुक्त गश्त कर रहे थे। इस दौरान सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। संदिग्ध को जब रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लगी और घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी, गिलौला ले जाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली के रूप में हुई।

पूर्व से दर्ज हैं आर्म्स एक्ट व चोरी की प्राथमिकी

दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली के खिलाफ पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ 2020 में कोतवाली भिनगा में आर्म्स एक्ट की पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद वर्ष 2023 में कोतवाली भिनगा में ही चोरी की संपत्ति छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ सोनवा, गिलौला थानों में मिलाकर अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें