फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पिटाई व बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा में रास्ते के विवाद में घर में घुसकर पिटाई करने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बादलपुरवा निवासी फरीदन निशा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 जुलाई की शाम लगभग चार बजे उनका भतीजा शकील (27) बाइक से घर लौट रहा था। गांव की सड़क पर खड़े वसीम से रास्ते से हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

शकील किसी तरह घर पहुंच गया, लेकिन कुछ देर बाद वसीम अपने भाई गुलफाम, पिता वकील खां व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर में घुस आए। फरीदन निशा ने आरोप लगाया कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए शकील की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं फरीदननिशा व ताजरुन को भी पीट दिया। जाते समय घर के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


हरदत्तनगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि वसीम, गुलफाम, वकील खां व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें