फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
भिनगा तहसील में दूसरे दिन भी धरने पर रहे लेखपाल। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कन्नौज में लेखपालों के साथ हुई घटना के विरोध में शुरू हुआ राजस्व लेखपालों का अनिश्चित कालीन धरा प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान राजस्व लेखपालों ने भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में कार्य बहिष्कार कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कन्नौज में लेखपालों पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में जिले के राजस्व लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया गया।
लेखपालों की हड़ताल के कारण भूमि विवाद, भूमि पैमाइश सहित आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य दूसरे दिन भी ठप रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद नाथ मिश्र, जयंत सिंह, विक्रम सिंह, राजमणि शुक्ला, प्रदीप चौधरी, घनश्याम पाठक, भानुप्रताप मिश्रा, रवींद्र कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद पांडे, प्रदीप चक्रवर्ती, राजाराम वर्मा आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें