जनता दर्शन में जन शिकायतें सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
- फोटो : जनता दर्शन में जन शिकायतें सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 शिकायतें आईं। डीएम ने सभी शिकायतों को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का त्वरित निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करने का भी निर्देश दिया।