फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी जवानों को भेंट किए बरगद के पेड़

Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बरगद के पौधों के साथ मौजूद एसएसबी के जवान। - फोटो : बरगद के पौधों के साथ मौजूद एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
कटरा। महामंकोल छाए धम्मा देवोटेड लैंड वर्ड पीसफुल फाउंडेशन की महा उपासिका डॉ. सिंथीपाल ने शुक्रवार को एसएसबी 52वीं वाहिनी बलरामपुर के डिप्टी कमांडेंट को 111 बरगद के पेड़ भेंट किए।इस दौरान डॉ. सिंथीपाल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पेड़ मानव स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। डिप्टी कमांडेंट अजीत कुमार ने कहा कि वृक्ष अपनी छाया से वातावरण को ठंडा रखते हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधकर भू-क्षरण रोकती हैं और वर्षा करवाने में सहायक होती हैं, जिससे भूमिगत जल स्तर बढ़ता है। इस दौरान विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें