फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी का प्रकोप भले ही कम हुआ हो। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सीएचसी सोनवा में 100 बेड का एल-2 अस्पताल का निर्माण भी कराया जा रहा है। जिसका शुक्रवार को अपर आयुक्त ने डीएम के साथ जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन राकेश चंद्र शर्मा के साथ नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा पहुंचे। जहां उसका निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव को को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए इस अस्पताल को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। ताकि जरूरत पड़ने पर इसे उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने अस्पताल की सफाई, पंखों आदि का संचालन दिखवाने, पेयजल के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यहां पर आक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जाना है।
इसके लिए स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को आपस में सामंजस्य बनाकर प्लांट स्थापित करने के लिए तत्काल सभी कार्यवाहियां प्रारंभ करने को कहा। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की गति धीमी होने पर कार्य में तेजी लाकर इसे तत्काल स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल के जनरल वार्ड एवं आईसीयू वार्ड तथा अन्य वार्डों एवं कमरों की तत्काल सफाई कराकर सुसज्जित ढंग से बेडों को लगवाने का कहा। अस्पताल कैम्पस की भी सफाई पर भी विशेष बल देने को कहा। इसके बाद उनके द्वारा भंगहा एल-2 अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. सत्यसरन ने बताया कि अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं, जिनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। यहां भी अस्पताल परिसर में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडें, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मुकेश मातनहेलिया, डॉ. राकेश भारती सहित चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें